नंदीग्रामः तृणमूल नेता की हत्या पर बंद

नंदीग्राम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया,"बंद शांतिपूर्ण है। फिलहाल किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।" पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार देर रात सोनाचूरा गांव के पंचायत प्रधान निशिकांत मंडल की अज्ञात लोगों ने गोली मार की हत्या कर दी।
तृणमूल कांग्रेस के मंडल देर रात पार्टी की एक बैठक से लौट रहे थे तभी उनके घर के नजदीक ही कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications