भारत ने 20 मिनट में 7 सैटेलाइट लॉंच किए

Isro
बैंगलुरू। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑग्रनाइजेशन (इसरो) ने बुधवार को श्रीहरीकोटा से पीएसएलवी सी-14 के जरिए 1200 सेकंड यानी लगभग 20 मिनट में 7 सैटेलाइट लांच की। 2008 अप्रैल में इसरो ने इतने ही समय में 10 सैटेलाइट लांच किए थे।

इसके लिए 51 घंटो की उल्टी गिनती सोमवार रात 9 बजे से शुरू हुई थी। इसरो के प्रवक्ता के अनुसार सैटेलाइट को बैंगलुरू से 80 किमी दूर श्रीहरीकोटा स्थित रॉकेट लांच सेंटर से लांच किया गया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी मौजूद थे।

भारत की 16 वीं रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट ओशनसैट-2 और छह यूरोपीय नैनो सैटेलाइट लांच की गई। इन सात सैटेलाइट्स को लांच करने में 1200 सेकंड्स यानी 20 मिनट का समय लगा। यूरोप की छह सैटेलाइट्स में से चार जर्मनी, एक स्विट्जरलैंड और एक तुर्की की है। सातवीं सैटेलाइनट ओसनसेट-2 भारत की है जिसका भार 960 किग्रा है।

1200 सैकंड्स में से ओसनसेट-2 को 1055 सेकंड का समय लगा वहीं बाकी छह सैटेलाइट्स 45 सेकंड्स में लांच किए गए। भारतीय ओसनसेट सैटेलाइट महासागर और वातावरण की स्टडी के लिए खास तौर पर तैयार की गई है।

भारतीय सैटेलाइट की मदद से भारतीय मौसम विभाग को काफी मदद मिलने की उम्मीद है यह सैटेलाइट ओसननेट-2 महासागर से संबंधित मौसम की जानकारी जुटाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+