'होलोकास्ट' को नकारने पर जर्मनी नाराज

Germany Map
बर्लिन। संयुक्त राष्ट्र महासभा के समक्ष यहूदियों के खिलाफ की गई किसी भी टिप्पणी को जर्मनी बर्दाश्त नहीं करेगा बर्लिन के अधिकारियों ने मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि ईरान यहूदियों के नरसंहार (होलोकास्ट) का पुन: खंडन करता है तो जर्मन राजनयिक संयुक्त राष्ट्र महासभा से बहिर्गमन करेंगे। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने शुक्रवार को तेहरान में एक भाषण में 'होलोकास्ट' को झूठी कहानी बताया था।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एक अखबार में छपी खबर की पुष्टि कर दी कि गुरुवार को भाषण के दौरान किसी भी यहूदी विरोधी टिप्पणी का जर्मनी कड़ा विरोध करेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि वह यूरोपीय संघ के सभी देशों से समान प्रतिक्रिया चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि स्विट्जरलैंड के जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार सम्मेलन में अहमदीनेजाद के यहूदी धर्म की प्रवृत्ति को नस्लीय कहने पर यूरोपीय संघ के अधिकांश प्रतिनिधियों ने बहिर्गमन किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+