'गरीबी खत्म करना भारत की प्राथमिकता'

उन्होंने कहा कि करीब 20 करोड़ लोगों की एक दिन की आय एक डॉलर से कम है। करीब 50 करोड़ लोग आधुनिक ईंधन की पहुंच से बाहर हैं।
कृष्णा ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोग आज भी आधुनिक ईंधन का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, लिहाजा इस गरीबी को दूर करने के लिए भारत ऊर्जा के सभी स्रोतों को इस्तेमाल करेगा, जिसमें जीवश्म से ईंधन बनाना भी शामिल है।
इस शिखर वार्ता में 100 से अधिक सदस्य देशों के नेता शामिल हुए हैं। इस दौरान कृष्णा ने उम्मीद जताई कि शिखर वार्ता आधुनिक तकनीकियों का इस्तेमाल करते हुए भारत विकास का रास्ता तैयार कर सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications