तमीज सीखें दिल्लीवासीः पी. चिदंबरम

P Chidambaram
नई दिल्ली। होम मिनिस्टर पी. चिदंबरम ने दिल्ली वासियों को तमीज सीखने की हिदायत दी है। दरअसल दिल्ली में जल्द ही कॉमनवेल्थ गेम्स होने वाले हैं और यहां की ट्रैफिक व्यवस्था से सभी वाकिफ हैं। इसी के मद्देनजर गृहमंत्री ने लोगों से ट्रैफिक रुल्स का पालन करने और दिल्ली को शहर को इंटरनेशनल लेवल पर पेश करने की हिदायत दी है।

चिदंबरम ने कहा कि दिल्लीवालों को कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले तमीज सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि दिल्लीवालों के लिए अपने शहर को इंटरनेशनल लेवल पर पेश करने का यह बेहतरीन मौका है और उन्हें इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

होम मिनिस्टर ने यह बात एक पुलिस स्टेशन के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि "कॉमनवेल्थ गेम्स अपना व्यवहार सुधारने का अच्छा मौका है और हमें एक इंटरनेशनल शहर के लोगों की तरह व्यवहार करना चाहिए"।

उन्होंने कहा कि शहर में अक्सर लोग ट्रैफिक रूल्स का पालन नहीं करते। हमें अपनी सोच बदलनी होगी। कई सालों में भी हमारा व्यवहार नहीं बदला है।

उन्होंने ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर कॉमेंट करते हुए कहा कि लोग रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना ही गाड़ियां चलाते रहते हैं, गलत जगह से सड़क पार करते हैं, अंडरग्राउंड पास का इस्तेमाल कोई ही करता है। हमें लोगों को यह सब बदलने के लिए प्रेरित करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+