फोटोशॉप एलीमेंट अब विंडोज पर भी

एडोब के कंज्यूमर एण्ड होस्टेड सॉल्यूशंस के महाप्रबंधक डोग मैक ने इस मौके पर एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी की, जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले करीब 20 साल से फोटोशॉप में कई प्रयोग किए जा रहे हैं। अब एलीमेंट्स के उपभोक्ताओं के लिए कंपनी ने नए टूल विकसित किए हैं, जो फोटो एडिटिंग को आसान बनाएगा। यही नहीं उपभोक्ता का समय भी बचेगा।
विंडोज पर एडोब फोटोशॉप एलीमेंट 8 को इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता फोटो और वीडियो क्ल्पिस का आसानी से और तेजी से संपादन कर सकेंगे। इसमें ऑटो एनालाइजर भी है। इसमें विभिन्न फोटोग्राफ एक स्क्रीन पर समाहित किए जा सकेंगे वो भी बिना फ्लैश की मदद के। रंग, कंट्रास्ट, आदि का एडजस्टमेंट भी बहुत कम समय में किया जा सकेगा। इसके अलावा इसमें कई अन्य खूबिया भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications