यूपी: छात्र को जिंदा जलाने की कोशिश

बुरी तरह जले अमित चौधरी (20) को देर रात राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
किराए के मकान में साथ रहते थे दोनों
लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (ट्रांसगोमती) परेश पांडे से बुधवार को बताया कि एमिटी विश्वविद्यालय में बी-टेक द्वितीय वर्ष का छात्र अमित वहीं के एक वरिष्ठ छात्र ऋषि कुमार के साथ गोमतीनगर इलाके में किराये का मकान लेकर रहता था।
पांडे के मुताबिक मंगलवार को दोनों के बीच किराये की रकम को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद ऋषि ने अपने दो सहपाठियों धर्मेद्र व निशांत को बुलाया और तीनों ने मिलकर पहले अमित की जमकर पिटाई की, फिर कथित तौर पर पेट्रोल छिड़कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। अमित किसी तरह से वहां से जान बचाकर बाहर आया तो आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications