50 रुपये के विवाद में बच्ची की जान गई

जिले के पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार यादव ने बुधवार को बताया कि घटना खकेड़ा कस्बे के सरस्वती नगर मुहल्ले की है, जहां मंगलवार शाम नईम अहमद और अरुण कुमार में पचास रुयये को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद नईम ने परिजनों को लेकर कथित तौर पर धारदार हथियारों के साथ अरुण के घर पर हमला कर दिया।
नौ लोग घायल भी हुए
हमले में छह महिलाओं सहित नौ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी नईम सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। यादव ने कहा कि घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
