इस्लामाबाद। दक्षिणी पाकिस्तान के गद्दानी समुद्र तट पर मंगलवार को नौ लोगों की मौत हो गई। ये सभी समुद्र में नहाने उतरे थे और उनकी डूबने से मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार डूबने वाले कराची शहर के थे और ईद की खुशी में समुद्र तट पर पिकनिक मनाने आए थे।
तेज धाराएं 15 लोगों को समुद्र में खींच ले गईं। उनमें से छह लोगों को बचा लिया गया लेकिन नौ व्यक्ति डूब गए। तटरक्षकों ने शवों को समुद्र से निकाला।