यूपी: नौकरी की चाहत में जीभ काटी

Uttar Pradesh map
लखनऊ। समाज में अब भी अंधविश्वास का किस हद तक बोलबाला है, इसका ताजा उदाहरण इलाहाबाद जिले में देखने को मिला। जब नौकरी की चाहत में एक युवक ने भगवान को खुश करने के लिए अपनी जीभ ही काट डाली।

जिले के धूमनगंज थाना-प्रभारी रघुराज गौतम ने मंगलवार को बताया कि यह घटना ट्रांसपोर्ट नगर की है, जहां मनोज कुमार हेला नाम का एक युवक सोमवार शाम स्थानीय शिव मंदिर गया और उसने ब्लेड से अपनी जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ा दी।

जा सकती है मनोज की आवाज

गौतम ने कहा कि मंदिर में मौजूद भक्तों ने पुलिस को सूचित कर मनोज को समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि जीभ कटने की वजह से मनोज की आवाज जा सकती है।

पुलिस के मुताबिक कुछ माह पहले किसी कारणवश मनोज को नौकरी से निकाल दिया गया था। वह चित्रकूट के एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। पिछले करीब दो महीने से वह परिवार के साथ इलाहाबाद के धूमनगंज इलाके में रहता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+