ट्विटर पर थरूर को व्‍यापक समर्थन

Shashi Tharoor
नई दिल्ली। यात्री विमानों की इकोनॉमी श्रेणी को 'कैटल क्लास' कहने पर पैदा हुए विवाद के बाद विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर को ट्विटर पर युवाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। कई समर्थकों ने उन्हें अपने बयान से पीछे नहीं हटने का आग्रह किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन के इस टिप्पणी के 'अस्वीकार्य और पूरी तरह असंवेदनशील' कहने के बाद से थरूर के लिए यह समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इसे केवल एक 'मजाक' बताकर मुद्दे को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की।

विमानन कंपनियों की खामियां

ट्विटर पर थरूर के 190,000 समर्थक हैं, जो अन्य कई हस्तियों के समर्थकों से अधिक है। लुधियाना के आदिश ने ट्विटर पर मंत्री से 'न झुकने' और सादगीवालों के पाखंड को उजागर करने को कहा है, भले ही वे उनकी पार्टी (कांग्रेस) के ही क्यों न हों। उन्होंने थरूर को सलाह दी कि वह राहुल गांधी को बताएं कि लुधियाना की उनकी सादगीपूर्ण रेल यात्रा के दौरान शहर कैसे पंगु हो गया था।

हरियाणा के सोलन के पंकज परिहार ने ट्विटर पर थरूर से कहा कि कांग्रेस ने यदि इस संबंध में उनके खिलाफ कोई काईवाई की तो यह बहुत गलत और दुखद होगा। इससे लोग निराश होंगे। उल्लेखनीय है कि थरूर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि 'कैटल क्लास' का उपयोग यात्रियों के लिए नहीं, बल्कि विमानन कंपनियों के लिए किया गया, जो इकोनॉमी श्रेणी में यात्रियों की भीड़ भर देती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+