असम में भूकंप के तगड़े झटके

लिहाजा भूटान में भी तगड़े झटके महसूस हुए। फिलहाल किसी भी प्रकार की जान हानि की सूचना नहीं मिली है। लेकिन यह जरूर है कि इस भूकंप से कई इमारतों में दरारें पड़ गई हैं।
इमारतों में दरारें पड़ीं
सोमवार दोपहर असम की राजधानी गुवाहाटी समेत राज्य के कई शहरों में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। गुवाहाटी के प्रमुख इलाकों में स्थित गगनचुंबी इमारतों में दरारें पड़ गई हैं।
अमेरिकी भू सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का केंद्र भूटान था और इसकी तीव्रता रिक्टेयर पैमाने पर 6.3 थी। गुवाहाटी में दोपहर 2:24 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस कारण कई जगह अफरातफरी भी मच गई, लेकिन थोड़ी ही देर में स्थिति समान्य हो गई।
इसके अलावा पश्मि बंगाल में कोलकाता समेत कुछ शहरों में हलके झटके महसूस किए गए।












Click it and Unblock the Notifications