यूपी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश दरकिनार

ज्ञात हो कि आठ सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने छह घंटे की मोहलत देते हुए मायावती से निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए थे। उस दौरान आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, कांशीराम स्मारक और रमाबाई पार्क में चल रहा निर्माण कार्य रोक दिया गया था।
अधिकारियों का तर्क
लेकिन रविवार को मायावती सरकार ने फिर से कार्य शुरू कर दिया। इस मामले पर अधिकारियों का कहना है कि गोमतीनगर स्थित पार्क में एक पिरामिड व प्रतिबिंब स्थल बनाया जा रहा है, जिनका सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कोई उल्लेख नहीं है। लिहाजा सिर्फ उसी स्थल पर काम हो रहा है।
इस मामले की सुनवाई अब 5 अक्टूबर को होगी। उससे पहले कोर्ट ने संबंधित पक्षों से हलफनामे के बारे में 29 सितंबर तक जवाब मांगा गया है। अब देखना यह है कि मायावती की परियोजना कौन स नया मोड़ लेती है।












Click it and Unblock the Notifications