26/11 का मास्‍टरमाइंड सईद नज़रबंद

Hafiz Saeed
इस्‍लामाबाद। मुंबई आतंकी हमले का मास्‍टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को पाकिस्‍तान सरकार ने रविवार देर रात नज़रबंद कर दिया। पाक ने ऐसा भारत द्वारा दबाव बनाए जाने पर किया है, या इसकी वजह कुछ और है। यह फिलहाल स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है।

आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा की नीव रखने वाले हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई की वजह तो नहीं बताइ गई है, लकिन कुछ अधिकारियों का कहना है कि वो ईद के मौके पर भड़काऊ भाषण देने वाला था, इसलिए उसे नज़रबंद किया गया।

पहले भी हुआ नज़रबंद

मुंबई हमले में हाथ होने के सबूत मिलने के बाद से भारत लगातार पाकिस्‍तान से सईद के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। लेकिन पाकिस्‍तान का कहना है कि भारत ने सईद के खिलाफ पर्याप्‍त सबूत नहीं दिए। यही कारण है कि एक अदालत ने सईद को क्‍लीन चिट भी दे दी।

पाकिस्‍तान में भड़काऊ भाषण देने की बात करें तो सईद के खिलाफ फैसलाबाद में ऐंटी टेररिस्ट एक्ट के तहत पाकिस्तान में दो मामले चल रहे हैं। सईद को इससे पहले भी नज़रबंद किया जा चुका है। तब भी उसने भड़काऊ भाषण ही दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+