26/11 के संबंध में सईद से पूछताछ हो: चिदम्बरम

चिदम्बरम ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "अपना चेहरा बचाने की पाकिस्तान की यह कोशिश ही क्यूं न हो, मुझे उससे कोई आपत्ति नहीं है। मेरी मांग यह है कि चूंकि अब वह गिरफ्तार किया जा चुका है इसलिए मुंबई हमले में उसकी संलिप्तता को लेकर भी उससे पूछताछ की जानी चाहिए।"
सारे सबूत तो पाकिस्तान में ही हैं
उन्होंने कहा, "इससे जुड़े सबूत पाकिस्तान की धरती पर है। पाकिस्तान जब हमसे सबूत मांगता है तो हम कहते हैं कि सबूत तो उसी की धरती पर हैं। भारत की धरती पर इसके सबूत नहीं है। इसलिए पाकिस्तान में इसकी जांच होनी चाहिए और पाकिस्तान में ही सबूत इकट्ठे किए जाने चाहिए।"
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सईद को लाहौर स्थित उसके आवास पर नजरबंद कर लिया गया है। इसके अलावा सईद के वकील की गिरफ्तारी की भी खबरें मिल रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications