ओबामा से नहीं मिलेंगे दलाई लामा

दलाई लामा कार्यालय के संयुक्त सचिव तेनजिन ताक्लहा ने दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों को समाप्त करते हुए कहा, "अमेरिका प्रवास के दौरान दलाई लामा और राष्ट्रपति ओबामा की मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है। वह ओबामा की नवंबर की चीन यात्रा के बाद उनसे मुलाकात करेंगे।"
कनाडा भी जाएंगे दलाई लामा
ताक्लहा ने कहा कि ओबामा के चीन दौरे के बाद होने वाली मुलाकात अधिक फलदायक होगी। दलाई लामा के दौरे का आरंभ और समापन अमेरिका से होगा लेकिन इस दौरान वह कुछ दिनों के लिए कनाडा जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि दलाई लामा और तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री सेमदोंग रिंपोछे तथा अन्य नेताओं से मुलाकात करने के लिए व्हाइट हाउस के सलाहकार वालेरी जेरेट सहित ओबामा के शीर्ष सहयोगी पिछले सप्ताह यहां आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications