कंधमाल में विषाक्त भोजन से 8 की मौत

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक बिकास पटनायक ने कहा कि यह घटना सारामुली ग्राम पंचायत के अंतर्गत गुडरीगांव में हुई।
उन्होंने कहा कि गांव में स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजा गया है। सोमवार को और डाक्टरों को भेजने पर विचार किया जा रहा है।
प्रारंभिक तौर पर यह विषाक्त भोजन का मामला प्रतीत होता है लेकिन पटनायक ने कहा कि जांच के बाद मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।
पटनायक ने कहा कि जहां लोगों की मौत हुई है वह जंगली इलाका है और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से हमारा संपर्क नहीं हो पा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications