पंजाब में 3.4 करोड़ की चीनी जब्त

खाद्य व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार तीन गोदामों को यहां गुरुवार की रात सील कर दिया गया था। शनिवार को उनमें से एक गोदाम से 8,500 क्विं टल चीनी जब्त की गई थी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमें त्योहारी मौसम के पूर्व चीनी जमा किए जाने के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी। पिछले कुछ महीनों के दौरान चीनी जब्ती की यह एक सबसे बड़ी घटना है।"
अधिकारी ने कहा, "हमने स्थानीय पुलिस को सभी विवरण सौंप दिए हैं। अब यह उसकी जिम्मेदारी है कि वह आरोपी को गिरफ्तार करे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications