13 वर्षीया युगरत्ना करेंगी संयुक्त राष्ट्र को संबोधित

युगरत्ना दुनिया भर के तीन अरब बच्चों एवं युवाओं की ओर से इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाषण देगी। उत्साह से लबरेज इस किशोरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "वैश्विक नेता दुनियाभर के बच्चों एवं युवाओं में छिपी हुई संभावना को जरूर समझें। इस उम्र में बच्चे बहती नदी की तरह होते हैं। ऐसी नदी जिसे अपनी दिशा मालूम होती है।"

युगरत्ना भारत के शामली स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ते वक्त पर्यावरण संरक्षण के प्रति संजीदा हुई। वह पर्यावरण संगठन "तरुमित्र" में शामिल हो गई। उसके कार्यो को खूब सराहा गया। पिछले साल उसने नार्वे मे आयोजित तुंजा युवा सम्मेलन में भाग लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+