नारायणन पर बरसे संथानम
संथानम ने फिर से यह बात दोहराई कि 1998 में हुआ पोखरण परमाणु विस्फोट उम्मीदों के अनुरूप सफल नहीं रहा था। नारायणन ने सोमवार को एक समाचार चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि पोखरण परमाणु विस्फोट की सफलता पर जो वैज्ञानिक सवाल उठा रहे हैं वह निजी कारणों से ऐसा कर रहे हैं।
इंडियन वूमन प्रेस कोर्प्स की सदस्यों से चर्चा में संथानम ने कहा, "वह (नारायणन) गलत दिशा में निशाना साध रहे हैं।"
विस्फोट स्थल की तस्वीरों को जारी करते हुए उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि विस्फोट स्थल पर विस्फोट से कोई गड्ढा हुआ ही नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications