थरुर ने मज़ाक किया थाः मनमोहन सिंह

Manmoha Singh
नई दिल्ली। हवाई जहाज के 'इकोनॉमी क्लास' को 'कैटल क्लास' कहने के बाद चारों ओर से आलोचना झेल रहे शशि थरुर ने जनता से माफी मांग ली है और अब प्रधानमंत्री ने भी उन्हें माफ कर दिया है। अपनी इफ्तार पार्टी में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने थरूर की टिप्पणी को ये कहकर टाल दिया कि वो तो मजाक में कहा गया था। थरूर ने इस मुद्दे पर पीएम और सोनिया से फोन कर माफी मांगी थी।

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस उनके खिलाफ उचित समय पर उचित कार्रवाई करेगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा थरूर का इस्तीफा मांगने के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा कि थरूर ने जो बयान दिया है वह किसी को भी ऐसी मांग करने के लिए मजबूर कर सकता है।

उन्होंने कहा पार्टी प्रवक्ता जयंती नटराजन ने गुरुवार को ही थरूर के बयान की निंदा की थी और अस्वीकार्य बताया था। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता ओमन चांडी ने भी थरूर के बयान की आलोचना की है। उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जनता के सेवक के रूप में व्यवहार करना चाहिए न कि मालिकों की तरह।


थरूर ने अपने बयान के लिए माफी मांगते हुए सुबह कहा कि उन्हें दूसरों की भावनाएं आहत करने का अफसोस है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+