मणिपुरः राजभवन में बम, टला हादसा

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बम का पता चलते ही कार को वहां से तुरंत हटाया गया। इसके बाद मणिपुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में इसे ले जाकर डिफ्यूज किया गया।
उस दौरान राज्यपाल गुरबचन जगत राजभवन में मौजूद नहीं थे। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इतनी अधिक सुरक्षा के बावजूद कार राजभवन में अंदर कैसे आई। माना जा रहा है कि यह हरकत उग्रवादियों की हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications