यात्रियों को छोड़कर उड़ा एयर इंडिया का विमान

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया," यह घटना शनिवार को सुबह उस समय हुई जब आईसी 287 को 25 यात्रियों के बिना ही उड़ान भरना पड़ा। वास्तव में हम एयरबस 320 के परिचालन की उम्मीद कर रहे थे जिसकी क्षमता 145 यात्रियों की है।"
उन्होंने कहा, "लेकिन परिचालन के कुछ कारणों की वजह से हम एयरबम 320 का उपयोग नहीं कर सके। हमें एयरबस 319 का उपयोग करना पड़ा, जिसकी क्षमता 120 यात्रियों की है। ऐसे में 25 यात्री छूट गए।"
नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे 25 यात्रियों में से 15 यात्रियों को बाद में जेट की फ्लाइट से पोर्ट ब्लेयर भेजा गया। अधिकारी ने कहा, "शेष बचे 10 यात्रियों को रविवार सुबह एयर इंडिया की उड़ान से भेजा जाएगा। यात्रियों को एयरलाइन के खर्चे पर शहर के एक होटल में ठहराया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications