नानवती आयोग ने मांगा फोन रिकॉर्ड

स्वयंसेवी संगठन जनसंघर्ष मंच के वकील मुकुल सिन्हा ने बताया कि आयोग ने मुख्यमंत्री के स्टाफ और अन्य मंत्रियों तथा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध संगठन विश्व हिंदू परिषद के एक नेता जयदीप पटेल के बीच हुई वार्ताओं का ब्यौरा मांगा है।
दंगों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की भूमिका संदेह के घेरे में है क्योंकि कई पीड़ितों और मानव अधिकार समूहों ने दंगों में कई मंत्रियों की कथित संलिप्तता का आरोप लगाया है। सिन्हा ने समाचार चैनल एनडीटीवी को बताया कि मंच की याचिका के बावजूद आयोग ने अभी तक मोदी या उनके स्टाफ को कोई भी सम्मन नहीं भेजा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications