सतलुज जलविद्युत निगम लिमिटेड द्वारा 52़50 करोड़ रुपये का लाभांश भेंट
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एस.ज़े वी़ एऩ एल़ के निदेशक मंडल को धन्यवाद दिया तथा संस्थान द्वारा रिकार्ड विद्युत उत्पादन कर लाभांश अर्जित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सतलुज जल विद्युत निगम केंद्र सरकार तथा हिमाचल प्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम है, जो कि देश की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना है। उन्होंने कहा यद्यपि परियोजना प्राधिकरण को सतलुज नदी में सिल्ट व बाढ़ के कारण अनेक कार्मिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, परन्तु इसके बावजूद उन्होंने विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित बनाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थान लगातार विद्युत उत्पादन में नया कीर्तिमान स्थापित कर रिकार्ड लाभांश कमाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications