Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ज्यादा चॉकलेट खाने का मतलब है मुहासों को दावत!

लंदन, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। ज्यादा चॉकलेट खाने वाले किशोरों में मुहासों की समस्या हो सकती है। नॉर्वे के एक अध्ययन में सब्जियों के स्थान पर चॉकलेट और चिप्स के अत्यधिक सेवन और मुहासों के बीच संबंध स्पष्ट हुआ है।

ओस्लो विश्वविद्यालय के शोधकर्ता जॉन एन्डर्स हाल्वोरसन ने ल्हासा (चीन) और बोस्टन (अमेरिका) के अपने सहयोगी शोधकर्ताओं के साथ 3,775 किशोरों पर अध्ययन कर मुहासों के संभावित कारण जानने का प्रयास किया था।

अध्ययन में 18 और 19 साल के किशोरों से एक प्रश्नावली भरने को कहा गया था। इस प्रश्नावली में उनकी खुराक, जीवन शैली और मानसिक अवस्थाओं से संबंधित प्रश्न थे। प्रतिभागियों ने अपने मुहासों के संबंध में लिखा था।

लड़कियों के मामले में ताजा और कच्ची सब्जियों कम खाने और उनके मुहासों के बीच महत्वपूर्ण संबंध पता चला।

हाल्वोरसन कहते हैं, "हमारा अध्ययन खुराक और मुहासों के बीच संभावित संबंध प्रदर्शित करता है। हालांकि जब हमनें अध्ययन में अवसाद और चिन्ता के लक्षणों को इससे जोड़कर देखना चाहा तो खुराक की भूमिका ज्यादा स्पष्ट नहीं रही।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+