पटना से अगवा स्कूली छात्र श्रेष्ठ मुक्त

Shreya Sanjay
पटना। पटना से चार दिन पहले अगवा हुआ छह वर्षीय छात्र श्रेष्ठ संजय को पुलिस ने गुरुवार शाम राज्य के छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र से मुक्त करा लिया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इधर, श्रेष्ठ के परिवार वालों ने मुख्यमंत्री सहित सभी का अभार प्रकट किया है। बरामदगी के बाद पुलिस उसे छपरा से पटना ला रही है।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि श्रेष्ठ को आज पुलिस ने छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नीलमणि के मुताबिक श्रेष्ठ को एक फ्लैट में छुपाकर रखा गया था। श्रेष्ठ की मां कल्पना श्रीवास्तव ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री, पटना पुलिस तथा मीडिया वालों की आभारी है जिन्होंने हमारे पुत्र को खोजने में अहम भूमिका निभाई है।

उल्लेखनीय है कि पटना के क्राइस्टचर्च स्कूल के प्रथम वर्ग के छात्र छह वर्षीय श्रेष्ठ को सोमवार को कथित रूप से उस समय तीन लोगों ने अगवा कर लिया था जब वह ऑटो पर सवार होकर स्कूल जा रहा था। श्रेष्ठ के पिता पटना में एक दवा कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+