इस्तीफा दें शशि थरुर: गहलोत

उन्होंने कहा कि शशि थरूर को आगे आकर इस्तीफा दे देना चाहिए। गहलोत ने यह भी कहा कि थरूर को अपने इस गैर जिम्मेदारना बयान के लिए देश से माफी भी मांगनी चाहिए। गहलोत ने यह बात गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान कही।
गहलोत ने कहा कि थरुर के इस बयान से उनकी सोच व भावनाओं का पता चलता है। उन्होंने कहा कि अन्य कोई व्यक्ति यदि इस बात को कहता तो हो सकता है कि उसे इतनी गंभीरतो से नहीं लिया जाता। लेकिन, विदेश राज्य मंत्री जो कि दुनिया में अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है, वह इस तरह के बयान दे तो इसका ज्यादा दुर्भाग्यापूर्ण बात और कोई हो ही नहीं सकती। ऎसे में उन्हें मंत्री के पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications