पाकः हाफ़िज़ सईद के ख़िलाफ मामला दर्ज

पाकिस्तान पुलिस का कहना है कि हाफ़िज़ सईद ने सत्ताईस और अठाईस अगस्त को फ़ैसलाबाद में लोगों के सामने भड़काऊ भाषण दिया था और जिहाद की अपील की थी। पुलिस का कहना है कि सईद वहां इफ़्तार पार्टी में गए थे। सईद आतंकवादी संगठन जमात उद दावा प्रमुख और लश्कर ए तैयबा के संस्थापक हैं।
ग़ौर करने की बात है कि यह मामला ऐसे वक्त में दर्ज किया गया है, जब भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री अमेरिका में मिलने वाले हैं और अभी कल ही अमेरिका ने पाकिस्तान पर मुंबई हमलों के ज़िम्मेदारों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की कड़ी अपील की है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी भी ब्रिटेन और अमेरिका के दौरे पर निकले हैं।
पिछले साल छब्बीस नवंबर को मुंबई में आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें पाकिस्तान का हाथ होने की पुष्टि हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications