पाकिस्तान में बम विस्फोट, 12 की मौत

डॉन न्यूज ने जानकारी दी है कि यह आत्मघाती हमला कोहाट के मुख्य मार्ग पर हुआ। रफील हुसैन नाम के एक स्थानीय नागरिक ने कहा, "हम 10 शव घटनास्थल से हटा चुके हैं। वे सभी इतनी बुरी हालत में हैं कि उन्हें पहचाना नहीं जा सकता।"
प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से जियो न्यूज ने जानकारी दी है कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन से हांगू रोड के एक होटल के समीप धमाका कर दिया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि होटल और आसपास की दुकाने ध्वस्त हो गईं। यह विस्फोट एक बस अड्डे के समीप किया गया। विस्फोट के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने पथराव किया जिससे यातायात बाधित हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications