शशि थरुर ने माफी मांगी

गौरतलब है कि एक सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक सवाल के जवाब में थरूर की टिप्पणी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया हुई थी और उनकी पार्टी के लोगों ने इस टिप्पणी से अपने को किनारा कर लिया था।
कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा था कि हम इसकी पूरी तरह निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह बयान हमारी राजनीतिक संस्कृति से मेल नहीं खाता और सभी भारतीयों की संवेदनशीलता के मद्देनजर उनका बयान स्वीकार करने योग्य नहीं है।
लाइबेरिया की आधिकारिक यात्रा पर गए थरूर ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाले मेसेज में कहा कि एक पत्रकार के सवाल के जवाब में सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट किए गए मेरे कमेंट को लेकर उठे विवाद के बारे में मुझे पता चला है। उन्होंने कहा कि ' कैटल क्लास ' फ्रेज का इस्तेमाल सवाल में किया गया था और जवाब देते वक्त मैंने उसे दोहरा भर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications