रैगिंग के दौरान यूपी कालेज में मारपीट

दो छात्रावासों से जुड़े रैगिंग के झगड़े की शुरुआत एक बजे कालेज गेट के समीप फोटो स्टेट की दुकान से हुई। जूनियर व सीनियर विद्यार्थियों के बीच नोकझोंक के साथ शुरू हुआ झगड़ा थर्ड हाउस तक पहुंच गया।
न्यू हास्टल के छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस बीच छात्रों ने तीन-चार कमरों के दरवाजे व फर्नीचर तोड़ डाले। मारपीट से परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने एक निष्कासित छात्र को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में घायल छात्रों का मेडिकल कराया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल तरुण को बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल चिकित्सालय भेज दिया गया।
कालेज के प्राचार्य डा. सभा शंकर तिवारी ने कहा रैगिंग से जुड़े मारपीट के इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। एंटी रैगिंग कमेटी के अध्यक्ष व चीफ प्राक्टर को हफ्ते भर के भीतर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस बाबत करीब 20 छात्रों की ओर से उनके पास रैगिंग से जुड़ी शिकायत है। इसमें दोषी छात्रों को बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications