अपने बयान से पलटे मुशर्रफ

पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार मुशर्रफ ने कहा कि जिस साक्षात्कार की बात की जा रही है उस साक्षात्कार के दौरान आतंकवाद से लड़ने के लिए अमेरिकी सहायता के संबंध में कोई सवाल किसी भी समय नहीं पूछा गया था।
मुशर्रफ ने इसे भारतीय मीडिया की चाल बताते हुए कहा कि "मैंने कभी नहीं कहा कि पाकिस्तान ने किसी समझौते का उल्लंघन किया था। हम जो भी कर रहे थे वह सब अमेरिका को पता था"।
इससे पहले मुशर्रफ ने एक टीवी साक्षात्कार में स्वीकार किया था कि उनके कार्यकाल में आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के लिए पाकिस्तान को मुहैया करायी गयी अमेरिकी सैन्य मदद का इस्तेमाल भारत के खिलाफ रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए हुआ। मुशर्रफ ने यह भी कहा था कि अगर अमेरिका उनके इस खुलासे से नाराज होता हो तो उन्हें इसकी परवाह नहीं।












Click it and Unblock the Notifications