जींस पर 'अल्लाह' लिखने से ईरान नाराज

मुस्लिम धर्मगुरुओं सहित आम लोगों ने भी चीनी कंपनी की इस हरकत पर कड़ा ऐतराज जताया है। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए जींस की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही तमाम दुकानों और गोदामों से यह जींस जब्त कर ली है और ईरान में इसका आयात करने वाले तीन व्यापारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
करीब 550 रुपये कीमत वाली महिलाओं की इस जींस पर मेड इन द पीआरसी यानी पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का ठप्पा लगा हुआ है। ईरान में जींस की बिक्री का यह तरीका इस चीनी कंपनी पर भारी पड़ सकता है।
अस्रईरान के मुताबिक, ' इस्लाम में अल्लाह शब्द की इज्जत की जाती है और इसे कहने से पहले इंसान को पवित्र होना होता है। बबकि जींस की पीछे की जेब पर इस पवित्र शब्द की कढ़ाई की गई है तो जब कोई बैठता है तो यह शब्द उसके नीचे होता है'।












Click it and Unblock the Notifications