ऑडी इंडिया का इस वर्ष 1,500 कारें बेचने का लक्ष्य
कंपनी के बिक्री प्रमुख अनिल रेड्डी ने आईएएनएस से कहा, "बिक्री की स्थिति को देखते हुए हम आश्वस्त हैं कि लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। वर्ष के पहले आठ महीनों के दौरान हमने 1,128 करों की बिक्री की है। हमारे ग्राहकों में पहली बार लग्जरी कार खरीदने वाले और दूसरे ब्रांडों की कार चलाने वालों की संख्या करीब-करीब बराबर है।"
उन्होंने कहा कि हालांकि अभी जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनियों मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू से तुलना करना ठीक नहीं होगा क्योंकि इन दोनों की तुलना मे ऑडी भारतीय बाजार में काफी युवा है।
ऑडी के मॉडलों के बारे में रेड्डी ने कहा कि यह विकसित प्रौद्योगिकी का एक प्लैटफार्म साबित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications