नौकरों ने की आरुषि की हत्याः राजेश तलवार

दूसरी ओर, नोएडा डबल मर्डर केस में सीबीआई ने उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से बरामद आरुषि तलवार के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। मोबाइल की मेमोरी चिप को डीकोड कर उन सबूतों व कॉल डीटेल्स का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जो इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में मददगार हो सकते हैं।
अहम सुराग मिले
सीबीआई को मोबाइल में कुछ ऐसे नंबर भी मिले हैं, जिन्हें हटाया नहीं गया है। दिल्ली पुलिस ने आरुषि के मोबाइल का पिछले 15 महीने से उपयोग कर रहे रामफूल, उसकी बहन और तीन अन्य लोगों को मंगलवार को सीबीआई को सौंप दिया। इस मामले की जांच में कई खामियों के कारण कठघरे में खड़ी सीबीआई के कुछ अधिकारियों पर लापरवाही के लिए गाज गिर सकती है।
हत्याकांड की जांच कर रहे सीबीआई के संयुक्त निदेशक अरुण कुमार को भी सवालों से दो-चार होना पड़ सकता है। कुमार ने ही दावा किया था कि आरुषि और हेमराज का मोबाइल फोन नष्ट हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications