पटनाः अगवा छात्र का अब तक सुराग नहीं

Patna
पटना। पटना स्थित क्राइस्टचर्च स्कूल में पहली कक्षा के छह वर्षीय छात्र श्रेष्ठ संजय के अपहरण के दो दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अपहर्ताओं ने भी अबतक श्रेष्ठ के घर पर संपर्क नहीं किया है और न ही किसी फिरौती की मांग की है।
पुलिस इस सिलसिले में पटना सहित विभिन्न जिलों में छापे मार रही है। संदेह के आधार पर करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। श्रेष्ठ का तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उस समय अपहरण कर लिया जब वह एक ऑटो पर सवार होकर स्कूल जा रहा था।

पुलिस के अनुसार गांधी मैदान थाना क्षेत्र से अगवा श्रेष्ठ संजय के घर पर अब तक फिरौती की रकम के लिए कोई फोन नहीं आया है। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि श्रेष्ठ के विषय में जानकारी देने वाले व्यक्ति को पुरस्कार देने की घोषणा के बाद पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।

रिहाई के लिए प्रार्थना

उन्होंने कहा कि इस सुराग के आधार पर पुलिस के विभिन्न दलों द्वारा पटना समेत राज्य के कई जिलों में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। उधर, पटना के कई स्कूलों में श्रेष्ठ की रिहाई के लिए प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा है। छात्र श्रेष्ठ की सलामती और रिहाई के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। छात्रों ने अगवा करने वालों से भी श्रेष्ठ को रिहा करने की अपील की है।

श्रेष्ठ के घर पर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा समेत कई नेताओं ने श्रेष्ठ के घर पहुंच कर उसके परिजनों का हाल लिया। श्रेष्ठ के पिता संजय कुमार श्रीवास्तव एक दवा कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+