फेसबुक ने पहली बार कमाया मुनाफा

Facebook
सैन फ्रांसिस्को। विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने पहली बार मुनाफा कमाया है। छह वर्ष पहले कैलीफोर्निया के सिलिकान वैली में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एक छात्र द्वारा शुरू की गई इस वेबसाइट ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने पहली बार मुनाफा कमाया है। इसके साथ ही कंपनी के उपयोगकर्ताओं की संख्या 30 करोड़ को पार कर गई है।

वेबसाइट की शुरुआत में ही इसके उपभोक्ताओं की संख्या 15 करोड़ थी और अनुमान लगाया गया था कि वर्ष 2010 में कंपनी मुनाफा कमाने लगेगी लेकिन अनुमान के विपरीत कंपनी ने पहले ही मुनाफा अर्जित करना आरंभ कर दिया।

एक ब्लाग पोस्टिंग में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग ने कहा कि यह उनके लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे फेसबुक को लंबे समय तक अपनी सेवाएं चलाने की स्वतंत्रता मिलेगी। कंपनी में करीब 1,000 कर्मचारी हैं और इसका राजस्व 60 करोड़ डॉलर है। ताजा वेब आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में सर्वाधिक उपयोग की जाने वाली वेबसाइटों में यह चौथे नंबर पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+