अगले साल से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेगा यूपीएससी
यूपीएससी के अध्यक्ष डी. पी. अग्रवाल ने मंगलवार की शाम एक समारोह में कहा, "यूपीएससी अगले साल से सभी परीक्षाओं एवं भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की एक प्रणाली शुरू करेगा।"
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, दिल्ली द्वारा आयोजित एक समारोह में अग्रवाल ने कहा, "यूपीएससी के पास हर साल लगभग 12 लाख आवेदन आते हैं। ऑनलाइन आवेदन सुविधा के शुरू हो जाने से इन आवेदनों की समीक्षा करने में मदद मिलेगी।"
उन्होंने कहा कि यूपीएससी के करीब 800 कर्मचारियों को कम्प्यूटर तकनीक के उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
यूपीएससी विभिन्न सरकारी नौकरियों में भर्ती एवं चयन के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। इसमें नागरिक, चिकित्सा, रक्षा, अभियांत्रिकी, विदेश और पुलिस सेवाएं शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications