'भारतीय मीडिया नकली है'

गया के एक पत्रकार ने बुधवार को बताया कि मंगोलिया के राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे एक जवान ने स्थानीय मीडिया के लोगों को यह कहते हुए मंदिर में प्रवेश से रोक दिया कि 'इंडियन मीडिया इज फेक, दे आर नॉट एलाउड इन महाबोधि टेम्पल' (भारतीय मीडिया नकली है, उसे महाबोधि मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा)।
दूसरी ओर, राष्ट्रपति के साथ आए मीडियाकर्मियों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दे दी गई थी। स्थानीय पत्रकार ने बताया कि तत्काल इसकी शिकायत जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी की गई लेकिन उन्होंने लाचारी व्यक्त कर दी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की दोपहर राष्ट्रपति विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए अपनी पत्नी खजीडसुरंगीन आलोरोमा के साथ बोध गया आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications