कहीं फिर धोखे में न रह जाए भारतः राजनाथ

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा, कि "भारतीय सीमा में चीन की घुसपैठ की सूचना मिल रही है। थल सेना प्रमुख ने भी इस पर चिंता जाहिर की है लेकिन इस मुद्दे पर भारत सरकार की चुप्पी समझ से परे है। कहीं हम उसी प्रकार की गलतफहमी में नहीं रह जाएं जैसा वर्ष 1962 में हुआ था।"
सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को चीन मसले पर सभी दलों को विश्वास में लेना चाहिए। राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications