इकोनॉमी क्लास से यात्रा करेंगे एसएम कृष्णा

हालांकि, विदेश मंत्री होने के नाते कृष्णा निजी विमानों से उड़ान भरने के हकदार हैं। लेकिन उन्होंने कहा, 'विदेश यात्रा के लिए मैं अब निजी विमान का इस्तेमाल नहीं करूंगा, साथ ही विमान के बिजनेस क्लास में भी यात्रा नहीं करूंगा।" उन्होंने यह भी कहा कि विदेश यात्राओं में उनका प्रतिनिधिमंडल तीन लोगों तक ही सीमित होगा। नियमानुसार, विदेश मंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री विदेश यात्रा के लिए 14 सीटों वाले एम्ब्रायर विमान के हकदार होते हैं।
कृष्णा का यह फैसला मंगलवार से शुरू हो रही उनकी बेलारूस और तुर्कमेनिस्तान यात्रा से ही अमल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैं व्यावसायिक विमान से जाऊंगा।" कृष्णा ने अगले माह प्रस्तावित अपनी मॉस्को यात्रा में भी ऐसा ही करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications