डर के मारे रोने लगीं जयाप्रदा

दरअसल हुआ यूं कि जया प्रदा अपने संसदीय क्षेत्र रामपुर में आई बाढ़ का बैलगाड़ी से दौरा कर रहीं थीं। इस दौरान पानी में उनकी बैलगाड़ी कई बार पलटते-पलटते बची और एक बार तो उनकी बैलगाड़ी चारों तरफ पानी के बीच पहुंच गई। इससे जयाप्रदा इतनी डर गईं कि वह चीख पड़ीं और बच्चों की तरह रोने लगीं।
उस वक्त जया प्रदा के चेहरे पर मौत का खौफ साफ देखा जा सकता था। ऐसे में जिस रास्ते को पार करते हुए उन्हें धैर्य दिखाकर लोगों को ढ़ाढ़स बंधाने की जरूरत थी उसी रास्ते पर डर से रोकर उन्होंने लोगों के सामने परेशानी को और बढ़ा दिया।












Click it and Unblock the Notifications