लादेन का नया 'संदेश' जारी
वाशिंगटन, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। एक इस्लामिक वेबसाइट पर अल कायदा नेता ओसामा बिन लादेन का नया संदेश जारी हुआ है। अल कायदा द्वारा पहले भी इस वेबसाइट पर संदेश जारी किए जाते रहे हैं। इस तरह की वेबसाइटों की निगरानी करने वाली अमेरिकी इंटेल-सेंटरने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह 11 मिनट 20 सेकंड अवधि का एक ऑडियो संदेश है, जिसमें अमेरिकी जनता को संबोधित किया गया है। संदेश के साथ बिन लादेन का एक फोटो भी प्रसारित किया गया है। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि संदेश में जो आवाज है वह वास्तव में बिन लादेन की आवाज है।
अमेरिका पर 11 सितंबर को हुए हमले की आठवीं बरसी के दो दिन बाद यह संदेश आया है। जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति इराक और अफगानिस्तान में युद्ध रोकने में 'शक्तिहीन' रहे हैं और 9/11 का हमला इजराइल को मिले अमेरिकी समर्थन का नतीजा था।
इंटेल-सेंटर के मुताबिक बिन लादेन का अंतिम संदेश जून में आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications