कोई हल नहीं है भारत से युद्ध: जरदारी

Asif Ali Zardari
इस्लामाबाद। मुंबई आतंकवादी हमलों को लेकर भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनातनी जारी है। भले ही दोनों देशों के रिश्‍तों में कड़वाहट भर गई है, लेकिन पाकिस्‍तान भी यह मान रहा है कि किसी भी समस्‍या का हल युद्ध नहीं है। पाक के राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने गुरुवार को कहा कि वो भारत के साथ शांति-वार्ता जल्‍द से जल्‍द चाहते हैं।

मुंबई हमलों को लेकर भारत जहां बार-बार आरोपियों को सलाखों के पीछे डालने की मांग दोहरा रहा है, वहीं पाकिस्तान सबूतों की कमी का दावा कर रहा है। इस पर जरदारी ने कहा है कि मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमले की जांच में भारत को पाकिस्तान पर भरोसा करना चाहिए।

वार्ता में देर तो आतंकवाद मजबूत

विदेश विभाग के मुख्यालय एवान-ए-सदर में अपनी आगामी अमेरिका यात्रा और भारत तथा अफगानिस्तान के साथ संबंधों के बारे में अपने नजरिए को पेश करते हुए जरदारी ने यह कहा। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान समानता के आधार पर भारत के साथ वार्ता करना चाहता है और यदि इसमें जितना विलंब होगा, आतंकवादियों की जड़ें उतनी ही मजबूत होती जाएंगी।

जरदारी ने कहा कहा कि पाकिस्तान वार्ता के प्रति गंभीर है क्योंकि उसने महसूस कर लिया है कि किसी भी समस्या का हल युद्ध कभी नहीं है। अफगानिस्तान के साथ संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि वह वहां की नई सरकार के साथ सौहार्दपूर्ण और दोस्ताना संबंध चाहते हैं और हामिद करजई के दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित होने से उन्हें खुशी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+