तालिबान का प्रवक्ता स्वात से गिरफ्तार

समाचार चैनल जियो ने सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास के हवाले से खबर दी है कि मुस्लिम खान और महमूद खान के अलावा इनके दो अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
स्वात में पिछले पांच महीने से जारी सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान मुस्लिम खान की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी है। हालांकि मुल्ला फजलुल्लाह अभी तक उनकी पहुंच से बाहर है। सरकार का कहना है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक 2000 से ज्यादा विद्रोही मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications