गिलानी श्रीनगर में नजरबंद

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गिलानी को ऐहतियात के तौर पर श्रीनगर में उनके घर में नजरबंद किया गया है। गिलानी को तीन महीने से चश्माशाही इलाके में अत्याधिक सुरक्षा वाली एक टूरिस्ट हट में रखा गया था। बुधवार शाम को गिलानी को रिहा किया गया था।
गुरूवार दोपहर गिलानी ने अपने निवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। गिलानी ने घोषणा की कि वह राज्य में सेना को भूमि आवंटन के विरोध में ईद के बाद आंदोलन चलाएंगे। स्थानीय पुलिस के एक दल ने गुरूवार देर शाम हैदरपोरा स्थित गिलानी के आवास को घेर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications