लापरवाही से 5,300 टन गेहूं सड़ा

पंजाब के तरन तारन में करीब 5,300 टन गेहूं, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये होगी, अधिकारियों की उपेक्षा के कारण सड़ चुका है। यह जानवरों के खाने लायक भी नहीं रह गया है इसलिए अब इसे फर्टिलाइजर बनाने के लिए नीलाम किया जाएगा।
इस गेहूं से लगभग 30,000 लोगों का पेट एक साल तक भरा जा सकता था। ऐसा स्टोरेज की कमी और अनाज को एक से दूसरी जगह लाने-ले जाने की लचर व्यवस्था के कारण हुआ है। देश के कई हिस्सों में खाद्यान्नों की बर्बादी की खबरें आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications