मौसम खराबः नहीं उतरा डिस्कवरी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने खराब मौसम को देखते हुए डिस्कवरी के उतरने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। अगर सबकुछ ठीक-ठीक रहा तो इसकी वापसी शुक्रवार को होगी।
हालांकि शुक्रवार को भी मौसम डिस्कवरी की वापसी में खलल डाल सकता है और हो सकता है कि यान मिशन कंट्रोल को इसे कैलीफोर्निया में एडवर्ड वायुसेना ठिकाने पर उतारने का फैसला करना पड़े। फ्लोरिडा में इन दिनों तूफानी मौसम रहना सामान्य बात है।
फ्रीजर ला रहे वैज्ञानिक
चालक दल के छह अमेरिकी और एक स्वीडिश सदस्य अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में एक ट्रेडमिल, नया स्लीपिंग कंपार्टमेंट और वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए दो रैक्स तथा उन प्रयोगों को धरती पर ले जाने के लिए एकत्र करके रखने के लिए एक फ्रीजर ला रहे हैं।
इनमें से एक का इस्तेमाल धातुओं, सेमी कंडक्टर्स, क्रिस्टल, शीशे और अन्य उत्पादों पर अनुसंधान के लिए किया जाएगा। दूसरे का इस्तेमाल अंतरिक्ष में तरल और अर्ध तरल के अध्ययन पर किया जाएगा। अंतरिक्ष यात्रियों ने तीन बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की। उन्होंने इस दौरान खाली अमोनिया टैंक हटाए और नया लगाया और अन्य मरम्मत की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications