26/11 पर कार्रवाई नहीं कर रहा पाक: चिदंबरम

चिदंबरम ने गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात के दौरान यह मसला उठाया। हिलेरी के साथ बैठक के बाद चिदंबरम ने संवाददाताओं को बताया, "मैंने उन्हें मुंबई हमलों के दौरान गिरफ्तार किए गए मोहम्मद अजमल आमिर कसाब के खिलाफ चल रहे मुकदमे के संबंध में जानकारी दी।
गिरफ्तारी के बाद भी मामला ठप
चिदंबरम ने कहा, "मैंने उन्हें यह भी बताया कि छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद भी पाकिस्तान में यह मामला आगे नहीं बढ़ा है और सईद अभी तक आजाद है।"
चिदंबरम ने कहा कि उनका मानना है कि मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद भारत के रवैये और पाकिस्तान के रुख दोनों को ही अमेरिका समझ रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने हिलेरी को बताया कि भारत का मानना है कि मुंबई के आतंकवादी हमलों की साजिश सईद ने रची थी। भारत की ओर से छह बार सबूत मुहैया कराए जाने के बावजूद पाकिस्तान में सईद आजाद घूम रहा है।
उन्होंने भारत में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता जाहिर की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications